Indian Airforce में Agniveer Musician पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के पास IAF Join करने का मौका

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु म्यूजिशियन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 10वीं पास युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में एक विशेष करियर विकल्प प्रदान करती है। भर्ती विश्लेषण के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा और चार वर्षीय वेतन संरचना को युवाओं की आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की पात्रता और प्रक्रिया का विस्तृत अध्ययन कर समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेक के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से शुरु होगी। आवेदन करने करने के लिए व फीस जमा करने की अंतिम तिथि 02 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी, 2005 से लेकर 01 जुलाई, 2009 के बीच होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि, अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेक के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष 30,000 रुपये, दूसरे वर्ष 33,000 रुपये, तीसरे वर्ष 36,500 रुपये और चौथे वर्ष 40,000 रुपये मिलेंगे।
कैसे करें आवेदन
इन भर्तियों पर आवेदन की शुरुआत 20 जुलाई 2026 से शुरु हो रहा है। इसलिए उम्मीदवारों की सहायता के लिए स्टेप्स बताए गए। इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
अन्य न्यूज़














