World Youth Skills Day 2026: 15 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानें UN Resolution और इसका महत्व

World Youth Skills Day 2026
Instagram

हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य मकसद युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा, नई तकनीकी और रोजगार से जुड़े जरूरी स्किल्स के प्रति जागरुक करना चाहिए।

युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य निर्माता माना जाता है। अगर युवाओं के पास सही स्किल्स और प्रशिक्षण हो, तो वह अपने लिए रोजगार के बेहतर अवसर बना सकते हैं। साथ ही देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। इसी उद्देश्य से हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य मकसद युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा, नई तकनीकी और रोजगार से जुड़े जरूरी स्किल्स के प्रति जागरुक करना चाहिए। जिससे कि युवा बदलते समय के साथ खुद को बेहतर तरीके से तैयार करें। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...

इतिहास

18 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया और हर साल 15 जुलाई को वर्ल्ड यूथ स्किल डे मनाए जाने की घोषणा की गई। फिर 15 जुलाई 2015 को यह दिन पहली बार मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र का मानना था कि तेजी से बदलती दुनिया में सिर्फ एजुकेशन ही नहीं बल्कि टेक्निकल और प्रोफेशनल स्किल्स भी युवाओं के लिए जरूरी हैं। इससे युवा बेहतर रोजगार पाने, आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार बनाने में मदद करते हैं।

महत्व

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को टेक्निकल और प्रोफेशनल स्किल्स के महत्व के प्रति जागरुक करना है। इस दिन युवाओं को उद्योगों, प्रशिक्षण संस्थानों, श्रमिक संगठनों, नियोक्ताओं, नीति-निर्माताओं और विकास से जुड़ी संस्थाओं के बीच संवाद को बढ़ावा दिया जाता है। जिससे कि युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार और बदलती टेक्नोलॉजी के अनुरूप स्किल्स डेवलप करने के ज्यादा मौके मिल सकें।

थीम

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व युवा कौशल दिवस 2026 की थीम 'Skills for a Shared Future' रखी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़