Jennifer Winget ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, William Ishmael संग शादी की तस्वीरें की शेयर

Jennifer Winget
Instagram
एकता । Jul 18 2026 6:09PM

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद दूसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में थीं। हर तरफ उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। अब जेनिफर ने खुद इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करके फैंस को यह खुशखबरी दी है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है।

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी, तस्वीरें आईं सामने

जेनिफर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खूबसूरत झलकियां शेयर कीं। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। तस्वीरों में जेनिफर सफेद रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति विलियम ब्लू कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए और अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए बेहद खुश नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: अब ध्यान नहीं देता, Amol Parashar ने बताया कैसे करतें हैं अफवाहों से डील

आखिरकार हमारे सितारे मिल गए

अपनी शादी की पोस्ट शेयर करते हुए जेनिफर ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'और, आखिरकार हमारे सितारे मिल गए।' इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'हमारी शादी पूरी हो गई है। लेडीज और जेंटलमैन... आप सभी को आधिकारिक रूप से अपने पति से मिलवा रही हूं।' जेनिफर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और दोस्त उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Saiyaara की रिलीज को पूरा हुआ 1 साल! लंदन पहुंचे Ahan Panday और Aneet Padda, मेकर्स ने लॉन्च किया स्पेशल गिफ्ट

कौन हैं जेनिफर के पति विलियम?

जेनिफर विंगेट जहां एक्टिंग की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं, वहीं उनके पति विलियम इश्माएल ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं। विलियम सिंगापुर के एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। आपको बता दें कि यह जेनिफर की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में उन्होंने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन आपसी अनबन के कारण साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। अब 12 साल बाद जेनिफर की जिंदगी में फिर से खुशियों ने दस्तक दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़