जहां संभव होगा, वहां आर्थिक कामों को शुरू करने की इजाजत जल्दी दी जाएगी: पीयूष गोयल

इस मौके पर पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष डी.के.अग्रवाल ने अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग जगत पर कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए असर को कम करने के लिये सरकार से 16 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की।
बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने पीएचडीसीसीआई के सदस्यों को बुधवार को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम आश्वस्त करते हैं कि जहां भी संभव होगा, आर्थिक गतिविधियों को जल्दी शुरू किया जाएगा।’’ उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया। गोयल ने कहा, ‘‘ऐसा देखा गया है कि जिन देशों ने अपने नागरिकों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया और लोगों की जान बचाने के कठोर उपाय किये, उन देशों ने इस आपदा का बेहतर सामना किया तथा लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ऐसे देशों ने तेजी से वापसी की।’’Continuing with diligent efforts for timely transportation of farm products, Railways did record foodgrain loading of 112 rakes, equal to 3.13 lakh tonnes, on 22nd April'20.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 23, 2020
From 1st to 22nd April, Railways transported 45.8 lakh tonnes of foodgrains.
📖 https://t.co/kR5QFUucJ7 pic.twitter.com/ozeATuMKNQ
अन्य न्यूज़














