Purple Style Labs IPO का प्राइस बैंड 546-575 रुपये तय, 31 अगस्त को खुलेगा इश्यू

पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड ने अपने 680 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम के लिए तारीखों और शेयरों की कीमत का ऐलान कर दिया है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है जिसमें बिक्री पेशकश का कोई हिस्सा शामिल नहीं है। कंपनी जुटाई गई रकम में से 371.13 करोड़ रुपये अपनी अनुषंगी इकाई पीएसएल रिटेल में निवेश करेगी।
पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड ने अपने 680 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 546-575 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। लग्जरी एवं प्रीमियम फैशन मंच पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि आईपीओ 31 अगस्त को खुलेगा और दो सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 28 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह से 680 करोड़ रुपये के नए शेयर के निर्गम पर आधारित है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक शामिल नहीं है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 371.13 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीएसएल रिटेल में निवेश करने के लिए करेगी जबकि 138.90 करोड़ रुपये बिक्री एवं विपणन खर्चों के लिए रखे जाएंगे।
शेष राशि का उपयोग सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।
अन्य न्यूज़













