अगले दो वर्ष में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 15 लाख करो़ड़ रुपये, वाहन कबाड़ नीति जल्द: गडकरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री ने सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) इंस्टीट्यूट के सदस्यों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रैंस में कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
उन्होंने वृद्धि के लिए काम करते समय बुरे समय की योजना बनाकर चलने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग को इनोवेशन, तकनीकी और कौशल विकास पर फोकस करना चाहिए, ताकि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बना जा सके। गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने अगले दो साल में 15 लाख करोड़ रुपये खर्च कर सड़कें बनाने का लक्ष्य तय किया है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सभी मुकदमों को सहमति से खत्म करने के लिए दिनरात काम कर रहा है।#LiveNow Interaction with members of SIAM Institute https://t.co/sMu3ANv9tf
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 7, 2020
गडकरी ने कहा कि उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों से जल्द से जल्द वाहन कबाड़ नीति(ऑटो स्क्रैपिंग पॉलिसी) को अंतिम रूप देने के लिए कहा है। बीएस-छह वाहनों के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों से बंधी हुई है, हालांकि, उद्योगों के सुझाव पर वह उस बारे में नए सिरे से विचार करेंगे।
अन्य न्यूज़














