Shehnaaz Gill की वैनिटी पर क्यों लिखा था 'गीत'? इम्तियाज अली से जुड़ा है खास किस्सा

अभिनेत्री शहनाज गिल का मानना है कि रिजेक्शन से निराश होने के बजाय आगे बढ़ते रहना चाहिए और अपनी कमियों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शो मस्ट गो ऑन के सिद्धांत पर चलना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करने की अपनी इच्छा भी साझा की।
अभिनेत्री शहनाज गिल जिंदगी में 'शो मस्ट गो ऑन' के सिद्धांत पर चलना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि किसी के रिजेक्ट करने से खुद को कम नहीं समझना चाहिए। रिजेक्शन को लेकर शहनाज की सोच भी काफी अलग है। वह इसे दिल से लगाने के बजाय आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं।
हाल ही में शहनाज ने बताया कि वह रिजेक्शन से कैसे निपटती हैं और मुश्किल समय में खुद को किस तरह समझाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ड्रीम डायरेक्टर और उनके साथ काम करने की इच्छा के बारे में भी बात की।
रिजेक्शन मिलने पर खुद को ऐसे समझाती हैं शहनाज
शहनाज गिल का कहना है कि जब भी उन्हें रिजेक्शन मिलता है, तो वह खुद को यही समझाती हैं कि जिसने उन्हें नहीं चुना, उसने ही अपना नुकसान किया है।
अभिनेत्री के मुताबिक, "जिसने तुम्हें नहीं चुना, वो बेवकूफ है। क्यों ज्यादा सोचकर अपनी ऊर्जा बर्बाद करनी है। अपने आपसे इतना प्यार होना चाहिए कि अगर किसी ने रिजेक्ट किया है, तो यह सोचें कि जिसने ऐसा किया उसकी किस्मत खराब है।" उन्होंने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री आसान जगह नहीं है। यहां निराश होकर बैठने के बजाय आगे बढ़ते रहना जरूरी है।
शहनाज ने कहा, "मैं यह नहीं कह रही हूं कि अपनी खामियों को नजरअंदाज करें। अगर रिजेक्शन का कारण सही है, तो उस पर भी काम करें। शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर दुनिया के साथ आगे बढ़ें।"
इसे भी पढ़ें: Ramayana Part 1 Day 1 Box Office Collection | भारत और दुनियाभर में Ranbir Kapoor-Yash की फिल्म ने रचा इतिहास, यहां देखें कमाई के आंकड़े
इम्तियाज अली के साथ काम करना चाहती हैं शहनाज
अपने सपनों के किरदार और निर्देशक के बारे में बात करते हुए शहनाज ने बताया कि वह फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने बिग बॉस के दिनों का एक किस्सा भी साझा किया। शहनाज ने बताया कि जब वह बिग बॉस के घर में गई थीं, तब प्रतिभागियों की वैनिटी पर उनके असली नाम नहीं लिखे जाते थे, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो। उस समय उनकी वैनिटी पर 'गीत' लिखा हुआ था।
दरअसल, गीत इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर के किरदार का नाम था। शहनाज के लिए यह नाम खास था और वह आज भी इम्तियाज अली के साथ काम करने का सपना देखती हैं।
इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो
बिग बॉस 13 से मिली पहचान, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
शहनाज गिल भले ही 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लेने के बाद घर-घर में मशहूर हुई हों, लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना सफर इससे पहले ही शुरू कर दिया था। साल 2017 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह 'काला शाह काला', 'डाका' और 'हौंसला रख' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'किसी का भाई किसी की जान' में भी काम किया है।
शहनाज के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो साल 2026 और 2027 में उनके पास 'सिंह वर्सेज कौर', 'राणा चा धाना' और 'सब फर्स्ट क्लास' जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।
अन्य न्यूज़














