Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब

Rhiya Ahir
INSTAGRAM
एकता । Aug 27 2026 10:25AM

रियलिटी शो बिग बॉस 20 की संभावित प्रतियोगी रिया अहीर छात्र विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होने के कारण ट्रोल हो रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिया ने साफ किया कि वह पेशेवर कार्यकर्ता नहीं बल्कि एक मॉडल हैं। उन्हें अपना करियर बनाने और रोजी-रोटी कमाने का पूरा अधिकार है।

रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। मेकर्स ने शो के पहले संभावित प्रतियोगियों के चेहरे दिखा दिए हैं। इस बार रिया अहीर और लव कौर में से किसी एक को फैंस के वोटों के आधार पर शो में एंट्री मिलेगी। रिया शो में जगह बनाने के लिए लगातार फैंस से सपोर्ट की अपील कर रही हैं, लेकिन इसी बीच वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट का चेहरा बनने पर उठे सवाल

रिया अहीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। लोगों का सवाल है कि छात्र विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा बनने के बाद वह अचानक एक एंटरटेनमेंट शो का हिस्सा कैसे बन सकती हैं। विवाद बढ़ता देख अब रिया ने सामने आकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं

रिया ने फैन के कमेंट से दिया जवाब

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक सपोर्टर का कमेंट पढ़ा। कमेंट में लिखा था कि रिया कोई पेशेवर कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने बस एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था जो वायरल हो गया। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपना करियर बनाने और रोजी-रोटी कमाने का पूरा हक है।

इसे भी पढ़ें: Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!

खुद के फैसले पर की बात

रिया के सपोर्ट में लिखे इस कमेंट में आगे कहा गया कि अगर किसी को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो का मौका मिलता है, तो वह इसे क्यों छोड़ेगा। लोगों को हर मुद्दे के लिए रिया पर निर्भर रहने के बजाय खुद आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। रिया ने कहा कि वह यह जवाब उन लोगों के लिए दे रही हैं जो सच में उनकी स्थिति को समझना चाहते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़