Love & War का टीजर Ranbir Kapoor के बर्थडे पर नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बदला प्लान

Love And War
INSTAGRAM
एकता । Sep 7 2026 5:58PM

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर का टीजर अब रणबीर कपूर के जन्मदिन पर रिलीज नहीं होगा। खबरों के अनुसार, मेकर्स इसे सिनेमाघरों में रणबीर की आगामी फिल्म रामायण के साथ दिखाने की योजना बना रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। पहले खबर थी कि फिल्म का टीजर 28 सितंबर को रणबीर कपूर के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब इस प्लान में बदलाव की बात सामने आ रही है।

रणबीर के जन्मदिन पर मिलेगा खास सरप्राइज

नए अपडेट के मुताबिक, मेकर्स 28 सितंबर को 'लव एंड वॉर' का टीजर रिलीज करने के बजाय रणबीर के लिए कोई और खास सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर अब रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के साथ थिएटर में दिखाया जा सकता है।

'रामायण' दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को लगता है कि 'लव एंड वॉर' की पहली झलक को 'रामायण' के साथ दिखाने से इसे बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: 72 साल का रिकॉर्ड टूटा! पहली बार दिल्ली से बाहर होगा National Film Awards, जानें किन सितारों को मिलेगा पुरस्कार

थिएटर में रिलीज होगा 'लव एंड वॉर' का टीजर?

बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को टीजर रिलीज करना मुश्किल है, क्योंकि 'लव एंड वॉर' की फाइनल शूटिंग सितंबर के पहले हफ्ते में ही पूरी हुई है। ऐसे में संजय लीला भंसाली अब टीजर को सीधे ऑनलाइन रिलीज करने के बजाय थिएटर में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फिल्मों में रणबीर कपूर की मौजूदगी इस प्लान की सबसे बड़ी वजह हो सकती है। 'रामायण' के साथ 'लव एंड वॉर' का टीजर दिखाने से दोनों फिल्मों को एक-दूसरे का फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

'लव एंड वॉर' में फिर साथ दिखेंगे रणबीर-आलिया

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही 'लव एंड वॉर' अपनी स्टार कास्ट की वजह से अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टीजर नवंबर 2026 में और ट्रेलर दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है। 'लव एंड वॉर' जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़