PMBI Recruitment 2026: औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो में Vacancy, 1.58 लाख तक Salary

PMBI Manager Pharmacist
Unsplash

भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (PMBI) ने 178 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फार्मासिस्ट, प्रबंधक और महाप्रबंधक सहित 11 विभिन्न श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन और डिमांड ड्राफ्ट जमा कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह लेख बेहद काम का है। दरअसल, भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) ने साल 2026 के लिए 178 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वैसे यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। भर्ती की अधिसूचना 3 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी की गई है।

जानिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

आवेदन करने वाले इच्छु अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे। 

कौन-कौन से पद हैं और कितनी मिलेगी सैलरी?

असल में भर्ती में अलग-अलग स्तर के कुल 11 प्रकार के पद शामिल हैं। इसमें फार्मासिस्ट, वरिष्ठ फार्मासिस्ट, विपणन अधिकारी, वरिष्ठ कार्यकारी, सहायक प्रबंधक, प्रबंधक, उप महाप्रबंधक और महाप्रबंधक सहित कई पद शामिल हैं। 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

इस सभी पदों के लिए अलग-अलग पात्रता की शर्तें हैं। वहीं, उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार शैक्षणिक योग्यता, उम्र और अनुभव की शर्तें पूरी करना जरुरी है। वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए योग्ता स्नातक स्तर से लेकर बी.फार्मा, एम.फार्मा और विभाग व पद के अनुसार अन्य विशेष डिग्री तक निर्धारित की हैं।

वहीं उम्र सीमा भी अलग-अलग पदों के लिए अलग से निर्धारित हैं। इन पदों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से 55 वर्ष है। पीएमबीआई ने योग्य मामलों में उम्र, अनुभव, योग्यता और अन्य मानदंडों में छूट देने का भी अधिकार भी अपने पास रखा है।

जानें चयन प्रक्रिया

असल में पीएमबीआई भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों के तौर पर होगी। सबसे पहले आवेदनों की पात्रता के आधार पर जांच की जाएगी। फिर लिखित परीक्षा और इसके बाद व्यक्तिगत बातचीत या साक्षात्कार होगा।

पहला चरण 

जितने भी आवेदन पत्र हैं, उनकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव जैसी पात्रता शर्तों के आधार पर जांच की जाएगी। जो लोग पात्रता में पूरी कर लेंगे, वो अभ्यर्थी अगले चरण के लिए जाएंगे।

दूसरा चरण

 - अंग्रेजी लेखन और संचार से जुड़ी क्षमता

 - संबंधित पद के विषय का ज्ञान

सामान्य ज्ञान, जिसमें औषधि क्षेत्र और समसामयिक घटनाओं से संबंधित जानकारी शामिल है।

तीसरा चरण

आखिरी चरण में व्यक्तिगत बातचीत या साक्षात्कार होगा। इसमें संगठन में काम करने की उपयुक्तता और परिस्थितियों के अनुसार नेतृत्व क्षमता जैसी बातों का आकलन किया जाएगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारुप में आवेदन करना जरुरी है। वहीं, आवेदन पत्र के साथ जरुरी दस्तावेज और 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट “Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India (PMBI)” के पक्ष में होना चाहिए। अब आप आवेदन पत्र डाक या कूरियर के जरिए इस पते पर भेज सकते हैं-

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएमबीआई

बी-500, टावर बी, 5वीं मंजिल,

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर,

नई दिल्ली – 110029

बता दें कि, आवेदन पत्र इस पते पर 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक पहुंच जाएं। केवल आवेदन भेजना जरुरी नहीं, बल्कि तय समय तक उसका पहुंचना जरुरी है।

कौन-कौन से दस्तावेज लगाने होंगे?

 - उम्र के प्रमाण का दस्तावेज

 - शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र

 - अनुभव प्रमाण पत्र

 - पासपोर्ट आकार का फोटो

 - 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट

ध्यान दें कि, आवेदन सिर्फ निर्धारित प्रारूप और माध्यस से ही स्वीकार किए जाएंगे। आप इसके लिए ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़