Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

Amit Shah
X
एकता । Sep 21 2026 5:46PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में फिल्म हनुमान अंश की टीम से मुलाकात कर सफलता की बधाई दी। नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस आध्यात्मिक फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त रफ्तार पकड़ते हुए इस फिल्म ने दुनियाभर में 347 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म की सफलता की चर्चा अब दिल्ली तक पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को इसके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस आध्यात्मिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली। फिल्म अब तक दुनियाभर में 347 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। वहीं, भारत में इसका कुल कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अमित शाह ने फिल्म की टीम से की मुलाकात

अमित शाह ने ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की और फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सभी को बधाई दी। मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो चर्चा में है।

इस दौरान अमित शाह ने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, अभिनेता शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से प्रेरित है। विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में शोभिनाव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Dupahiya Season 2 Trailer Out | 'दुपहिया' सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी

10 लाख से शुरुआत, फिर करोड़ों में पहुंची कमाई

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे। शुरुआती हफ्तों में भी फिल्म की कमाई ज्यादा नहीं रही। दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म का कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये ही था।

इसके बाद तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। उस दिन फिल्म ने पहली बार एक दिन में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार मजबूत होती गई।

इसे भी पढ़ें: हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

पांचवें रविवार को सबसे ज्यादा कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें रविवार को एक दिन में करीब 22 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई में लगातार बढ़ोतरी होती रही। अब ‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कुल कुल कमाई 347 करोड़ रुपये हो चुकी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़