Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari

राजस्थान के पाली जिले में स्थित बेरा गांव नाइट जंगल सफारी और तेंदुओं को देखने के लिए एक बेहतरीन और किफायती विकल्प है। जवाई बांध के पास बसा यह इलाका कम खर्च में खुली जीप सफारी, होमस्टे और कैंपिंग का अनुभव कराता है। पर्यटक नजदीकी रेलवे स्टेशनों या उदयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
क्या आपको भी जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव लेना काफी पसंद है, तो यह लेख आपके लिए है। गौरतलब है कि रेतीले टीले और एतिहासिक महलों के लिए राजस्थान बेहद ही खूबसूरत है। जब लोगों की छुट्टी मिलती है, तो कई बार राजस्थान की फेमस जगहों को घूमने के लिए निकल जाते हैं।
यदि आप राजस्थान में कम भीड़-भाड़ वाली जगह को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो आप शांति से नाइट जंगल सफारी का आनंद जरुर लें। आपको बता दें कि, पाली जिले में बसा छोटा-सा कस्बा 'बेरा' घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।
तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध राजस्थान की खास जगह
इस इलाके में अरावली की ग्रेनाइट पहाड़ियों और जवाई बांध के आसपास फैला हुआ है, जो पूरे देश में तेंदुओं की आबादी के लिए काफी फेमस है। अब आप जोधपुर या जैसलमेर के महंगे टूर पैकेज को भूल जाइए और कम बज
में शानदार नाइट जंगल सफारी के लिए आप राजस्थान की इस मशूहर जगह बेरा जरुर जाएं।
बजट-फ्रेंडली नाइट जंगल सफारी का अनुभव
अब आपको महंगे नेशनल पार्कों और कोर टाइगर रिजर्व्स में जाते हैं, हालांकि उनके मुकाबले बेरा में सफारी का एक अलग ही मजा आता है। कम खर्चा में आप अपनी ट्रिप को बेहद खास बना सकते हैं। रणथंभौर या जैसलमेर की मंहगी सफारी बुकिंग के चक्कर में पड़ने बजाय, आप बेरा में स्थानीय गाइडों के साथ खुली जीप में आसानी से नाइट सफारी का आनंद ले सकते हैं। अन्य जगहों के तुलना में आपको यहां पर सरकारी सफारी की एडवांस बुकिंग को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
किफायती विलेज होमस्टे और कैंपिंग का आनंद
जैसा कि आप जोधपुर या जैसलमेर जैसी जगहों पर जाते हैं, तो वहां के महंगे हेरिटेज होटल आपकी जेब पर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, आप बेरा और उसके आसपास के गांवों में आपको कई तरह के होमस्टे देखने को मिल जाएंगे, जो कि आपके बजट में आसानी से आ जाएंगे। यहां पर आपको कम से कम 800 से 1,500 रुपये तक में रहने के लिए शानदार कमरे मिल जाएंगे। रात के समय आप कैंपफायर का मजा ले सकते हैं। वहीं, राजस्थानी भोजन का स्वाद जरुर लें।
जवाई बांध और समृद्ध प्राकृतिक नजारे
जब आप यहां पर रात के समय जाएंगे, तो आपको तेंदुए के अलावा लकड़बग्घा, जंगल कैट, लोमड़ी और सियार जैसे जानवर देखने को मिलेंगे। यहां पर आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकते हैं। वहीं, यहां पर फेमस जलाशय 'जवाई बांध' भी मौजूद है, जहां आप सैकड़ों मगरमच्छों को पानी के किनारे धूप सेकते हुए देख सकते हैं।
राजस्थान के बेरा गांव में कैसे पहुंचे?
सबसे पहले यहां पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट है, जो कि बेरा गांव यहां से करीब 150 किमी दूरी पर है। जोधपुर हवाई अड्डा से करीब 170 किमी दूरी पर बेरा गांव पड़ता है। इसके अतिरिक्त बेरा पहुंचने के लिए आप नजदीकी रेलवे स्टेशन 'जवाई बांध' और 'फालना' हैं। रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से बेरा के लिए सीधी टैक्सी या बसें आसानी से मिल जाएंगी।
अन्य न्यूज़













