Foundation लगाते वक्त न करें ये गलती, इन Makeup Tricks से मिलेगा Perfect Flawless Look

Flawless Foundation Look
AI Image

अगर फाउंडेशन लगाने के बाद भी चेहरे के दाग-धब्बे दिखते हैं, तो फ्लॉलेस लुक पाने के लिए इन मेकअप हैक्स को अपनाएं। मेकअप से पहले स्किन को प्राइमर से तैयार करें, कलर करेक्टर से धब्बे छिपाएं और फिर फाउंडेशन की पतली लेयर लगाकर ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें।

हर एक लड़की को सबसे ज्यादा सजना-संवरना काफी पसंद होता है। आमतौर पर महिलाएं सुंदर और ग्लोइंग दिखने के लिए मेकअप जरुर करती हैं। हालांकि कई बार मेकअप करने बाद चेहरे पर दाग-धब्बे जरुर नजर आते हैं। त्वचा की देखभाल न करने पर भी कई बार दाग-धब्बे नजर आ ही जाते हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि किसी भी खास ओकेजन में जाने से पहले एकदम फ्लॉलेस मेकअप लुक चाहती है या फिर कुछ ऐसी ट्रिक्स की तलाश में है, जिससे स्किन मिनटों में ग्लोइंग दिखें, तो इन बातों का रखें ध्यान।

 फ्लॉलेस मेकअप लुक पाने के उपाय

 स्किन को तैयार करें

सबसे पहले आप स्किन टाइप के अनुसार ही क्लेंजर का प्रयोग करें। फेस धोने के बाद तौलिए से पोंछें और फिर प्राइमर अप्लाई करें। अब फेस को स्मूद करने के साथ ही मेकअप भी लंबे समय तक टिक जाए। इसके अलावा, यदि आपका स्किन केयर में टोनर और सीरम भी शामिल है, तो प्राइमर लगाने से पहले उसे भी इस्तेमाल कर लें।

कलर करेक्टिंग कंसीलर का इस्तेमाल 

डार्क स्पॉट्स को छिपाने के लिए कलर करेक्टिंग कंसीलर का प्रयोग करें। इसको बस अपनी उंगलियों या फिर कंसीलर ब्रश का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाने के बाद जेंटली ब्लेन्ड करें। पिंक या पिच कलर का करेक्टर या कंसीलर बेस्ट काम करेगा।

फाउंडेशन की पतली लेयर लगाएं 

चेहरे पर हमेशा पतली फाउंडेशन की लेयर लगाएं। इसको मेकअप स्पंज, ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं। पहले नाक से शुरु करें और फिर बाद में चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। एकदम नेचुरल लुक चाहिए तो स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन को खरीदें।

ट्रांस्लूसेंट सेटिग पाउडर अप्लाई करें

किसी भी स्पंज या फ्लफी ब्रश में ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडर लें, उसको थोड़ा-सा थपथपाएं जिससे एक्स्ट्रा पाउडर निकल जाए। फिर इसे चेहरे के टी जोन वाले हिस्से, आंखों के नीचे और नाक के आसपास हल्के हाथ से दबाते हुए अप्लाई करें। यदि आपका मेकअप समय तक टिकाना चाहते हैं, तो सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।

मेकअप का आखिरी स्टेप

इस तरीके से आपका फ्लॉलेस मेकअप लुक रेडी है, इसको आखिरी स्टेप में अपना बाकी का मेकअप पूरा करें, जैसे कि ब्लश लगाना, आई मेकअप, हाईलाइटर और लिपस्टिक।

All the updates here:

अन्य न्यूज़