फ्लोरल साड़ी का Fashion Trend लौटा, ये लेटेस्ट Designs आपको देंगी Glamorous Look

फ्लोरल प्रिंट साड़ियों का ट्रेंड हमेशा बना रहता है, जो सादगी में भी ग्लैमरस लुक देती हैं। इस लेख में ऑफिस, पार्टी और खास मौकों के लिए बेस्ट फ्लोरल ऑर्गेंजा, शिफॉन जरी वर्क और सेक्विन वर्क साड़ियों के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में जानें।
फैशन के दौर में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ साड़ियों का जलवा हमेशा बना रहता है। सिंपल-सी साड़ी भी महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यदि आप किसी भी खास मौके पर या डेली के लिए कुछ हटकर ब्यूटीफुल, फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट साड़ियां चुन सकते हैं।
फूलों की डिजाइन वाली साड़ियां एकदम फेमिनिन लुक देंगी बल्कि पहनने के लिए आरामदायक है। पिछले कुछ समय में फ्लोरल प्रिंट्स के डिजाइन काफी ट्रेंड में है, इन्हें आप जरुर खरीद सकते हैं।
फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी
इस तरह की फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी से आपका लुक एकदम क्लासी नजर आएगा। अब आपको किसी भी ऑफिस गेट-टुगेदर में जाना हो या दोस्तों के साथ डे-आउट पर निकलना हो, यह हर तरह के इंवेट में जलवा बिखेर देगी। यदि आप स्लिम हैं, तो यह आपको एकदम ग्रेसफुल लुक देगा। फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ आप पर्ल वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल शिफॉन जरी वर्क साड़ी
किसी भी इवेंट या फिर ऑफिस में जलवा बिखरने के लिए आप फ्लोरल शिफॉन जरी वर्क साड़ी सबसे बेस्ट है। इस तरह का फ्लोरल पैटर्न आपके लुक को बेहतरीन बना देता है। फ्लोरल शिफॉन की साड़ी को आप बाजार से ले सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इस साड़ी पर मिरर वर्क वाली ज्वेलरी पहन सकते हैं।
फ्लोरल सेक्विन्ड वर्क साड़ी
पार्टी से लेकर खास मौके पर इस तरह की साड़ी को पहन सकते हैं। फ्लोरल सेक्विन्ड वर्क साड़ी व्रत-त्योहार में भी पहन सकते हैं। इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं और इसके साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
अन्य न्यूज़














