Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज

शारदीय नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए खूबसूरत और आरामदायक परिधान चुनना जरूरी है। इस मौके पर मिरर वर्क लहंगा-चोली, बांधनी लहंगा या पारंपरिक चणिया चोली पहनी जा सकती है। इसके अलावा आधुनिक लुक के लिए इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन या शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट भी बेहतरीन विकल्प हैं।
शारदीय नवरात्रि का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां नवरात्र की तैयारियों में लगी होगा। जब नवरात्रि फेस्टिवल एकदम पास आता है, तो डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगती हैं।
युवाओं के बीच डांडिया नाइट में ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट पहनने की होड़ लग जाती है। यदि इस बार आप भी डांडिया नाइट में शामिल होने जा रहे हैं, तो अभी से अपने आउटफिट की तैयारी शुरु कर दें। गौरतलब है कि डांडिया नाइट के लिए आउफिट चूज करते समय, हम सभी खूबसूरती के साथ ही कंफर्ट के ध्यान भी रखते हैं, क्योंकि गरबा और डांडिया के समय लगातार डांस करना होता है। आइए आपको बताते है कि किन आउटफिट आइडियाज को आप डांडिया लुक के लिए क्रिएट कर सकते हैं।
मिरर वर्क लहंगा-चोली
अगर आप डांडिया नाइट के लिए मिरर वर्क वाला लहंगा-चोली एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इससे छोटे-मोटे मिरर और कलरफुल एंब्रॉयडरी आउटफिट को फेस्टिव लुक देते हैं। इसके लिए आप पिंक, ऑरेंज, येलो, ब्लू और ग्रीन जैसे ब्राइट शेड्स डांडिया नाइट के लिए पसंद किए जा सकते हैं। लुक को खास बनाने के लिए आप ट्रेडिशनल झुमके और चूड़ियां लुक को पूरा कर सकती हैं।
बांधनी लहंगा
गरबा और डांडिया नाइट में जलवा बिखेरने के लिए आप गुजरात और राजस्थान से जुड़ा बांधनी प्रिंट के लहंगा को वियर कर सकते हैं। यह एकदम पारंपरिक लुक देगा और फेस्टिव माहौल को भी खास बना देगा। आप बांधनी लहंगे के साथ कॉनट्रास्टिंग चोली और दुपट्टा पहन सकते हैं।
चणिया चोली
इतना ही नहीं, आप क्लासिक गरबा लुके के लिए चणिया चोली को पहन सकते हैं। इसमें कलरफुल पैटर्न, मिरर वर्क, एंब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। वहीं, इनके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी कर सकते हैं।
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट
यदि आप ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन टच चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिटट ट्राई कर सकती हैं। लहंगा स्कर्ट के साथ ही क्रॉप-टॉप, स्टाइलिश जैकेट या केप पहनकर फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकते हैं। जो लोग पारंपरिक लुक नहीं चाहते हैं, उनके लिए यह लुक बेस्ट है।
शॉर्ट कुर्ती और फ्लेयर्ड स्कर्ट
आजकल शॉर्ट कुर्ती फैशन ट्रेंड में है, तो आप डांडिया नाइट के लिए फैशनेबल दिखने के लिए शॉर्ट कुर्ती के साथ ही फ्लेयर्ड स्कर्ट पहन सकती हैं। ध्यान रहे कि आउटफिट फैब्रिक हल्का हो, जिससे आप डांस अच्छे से कर पाएं। इसके साथ ही आप कलरफुल दुपट्टा या ट्रेडिशनल जैकेट भी जोड़ी जा सकती हैं।
अन्य न्यूज़













