Tata Sierra EV की धमाकेदार वापसी, 530 KM रेंज के साथ कल होगी लॉन्च

Tata Sierra EV
Instagram/@tata.evofficial

कल 30 जून 2026 को Tata Sierra EV आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है, जिसका टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। यह धांसू इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज में 530 KM तक की प्रभावशाली रेंज देगी और इसमें दमदार ऑफ-रोड क्षमताएं, क्वाड-व्हील ड्राइव तथा सैंड व बूस्ट जैसे खास मोड मिलेंगे।

भारत की सबसे लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अपनी सबसे आइकॉनिक और पुरानी गाड़ियों में से एक सिएरा को बिल्कुल नए और इलेक्ट्रिक अवतार कमबैक करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका ICE (पेट्रोल/डीजल) मॉडल लॉन्च कर चुकी हैं। ऐसे में कंपनी जल्द ही ईवी वर्जन लॉन्च करने जा रही है। 

कल यानी 30 जून 2026 को Tata Sierra EV आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है। आपको बता दें कि,  लॉन्च से पहले ही कंपनी ने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में यह गाड़ी यूएई के आबू धाबी में दुनिया के सबसे ऊंचे और खतरनाक रेत के टीलों पर चढ़ाई करती नजर आ रही है। इससे गाड़ी की ताकत का पता चल रहा है। इस लेख में हम आपको धांसू इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स, रेंज और पावर के बारे में बताने जा रहे हैं।

javऑफ-रोड क्षमताएं

-टीजर में साफ-साफ नजर आ रहा है कि नई सिएरा ईवी सिर्फ शहर में चालाने के लिए नहीं, बल्कि खतरनाक रास्तों के लिए भी बनी है। यह बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ आती है।

 - चार पहियों की गजब की ताकत- इसमें टाटा की ही आने वाली हैरियर ईवी की तरह दो मोटर वाला क्वाड व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम दिया गया है, मतलब  है कि इसके सभी पहिये को अलग से पावर मिलती है।

 - सैंड मोड- रेगिस्तान के टीले रेत पर चलने के लिए इसमें खास तरह का टेरेन मोड दिया गया है, जो कि गाड़ी को सैंड मोड पर डालकर ऊंचे रेतीले पहाड़ों पर चढ़ जाएगी।

 - बूस्ट मूड- खड़ी चढ़ाई पर जब ज्यादा पावर की जरुरत होती है, तो इसका बूस्ट मोड काम आता है। यह मोड ऑन होते ही गाड़ी को तुरंत अपनी पूरी पावर और टॉर्क मिल जाता है।  यह टीजर इस लेख में नीचे दिया है, वो देख सकते हैं।

एक बार चार्ज होने के बाद 530 KM की रेंज

 - इस टीजर में कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की एक झलक नजर आई है, जिससे इसकी रेंज के बारे में पता चल रहा है।

 - वहीं, स्क्रीन पर नजर आने वाली बैटरी 80 प्रतिशत चार्ज थी, तब यह गाड़ी 424 किलोमीटर चल सकती थी।

 - टीजर से अंदाज लगाया जा रहा है कि जब बैटरी 100 प्रतिशत चार्ज होगी, तो यह गाड़ी आसानी से करीब 530 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगी।

 - ग्राहकों को इसमें 65 kWh और 75kWh के दो बड़े बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे।

 प्रीमियम फीचर्स

गौरतलब है कि वीडियो में कार के लुक्स और फीचर्स के बारे में मुख्य जानकारी मिलती हैं-

 - हेड-अप डिस्प्ले - इस कार में ड्राइविंग को सेफ बनाने के लिए इसमें विंडशील्ड (सामने के शीशे) पर ही स्पीड और नेविगेशन दिखाने वाला हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है।

- नया स्टीयरिंग व्हील- स्टीयरिंग व्हील पेट्रोल-डीजल मॉडल्स जैसा ही है, लेकिन इसके बीच में ग्लॉस ब्लैक पैनल है जिस पर टाटा को लोगो लगा है।

 - स्टाइलिश लुक- इस कार के चारों ओर ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है, जो इसे एक मस्कुलर एसयूवी का लुक देगी। 

- इसके अन्य संभावित फीचर्स- इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, तीन टचस्क्रीन वाला अनोखा डैशबोर्ड लेआउट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, डुअल-जोन एसी और वायरेस एप्पल कारप्ले और ड्रॉइड ऑटो कनेक्ट करने की सुविधा दी गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़