सर्दियों में गोभी और साग से कीड़े निकालने के लिए अपनाएं ये 3 Kitchen Tips

सर्दियों में गोभी और साग जैसी हरी सब्जियों में अक्सर कीड़े छिपे रहते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें सुरक्षित बनाने के लिए पहले दस-पंद्रह मिनट गुनगुने नमक के पानी में भिगोएं, फिर हल्दी वाले पानी से साफ करें। अंत में अच्छी रोशनी में जांचकर सब्जियों को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें।
सर्दियों का मौसम शुरु होते ही बाजार में हरी सब्जियों की भरमार देखने को मिलती है। हरी सब्जियां खाने से सेहत मस्त रहती है। ठंड को मौसम में सबसे ज्यादा सरसों का साग और मक्के की रोटी खाई जाती है। वहीं, गरमा गरम आलू-गोभी की सब्जी , इनका स्वाद सर्दियों में दोगुना हो जाता है।
हालांकि, स्वाद और सेहत से भरपूर इन सब्जियों के पत्तों और गोभी के फूलों के बीच अक्सर छोटे-छोटे कीड़े या इल्लियां छिपी होती है, जो आसानी से नजर नहीं आतीं। यदि इन्हें ठीक से साफ न किया जाए, तो ये सीधे हमारी थाली और पेट तक पहुंच सकते हैं, जिससे सेहत खराब होने का डर रहता है।
अब आपको घबराने की जरुरत नहीं और बिल्कुल भी अपनी पसंदीदा सब्जियां छोड़ने की कोई जरुरत नहीं है। इनकी सब्जी बस इन 3 आसान तरीकों को ट्राई करके अपनी सब्जियों को पूरी तरह सेफ बना सकते हैं।
गुनगुने पानी और नमक का इस्तेमाल करें
जब भी आप बाजार से गोभी और साग को लेकर आएं और इसे साफ करने के लिए सबसे पुराना और असरदार तरीका है। गोभी को टुकड़ों में काटने के बाद और साग की पत्तियों को छांटने के बाद, फिर इन्हें एक बर्तन में रखें। अब इसमें हल्का गुनगुना पानी और एक से दो चम्मच नमक डाल दें। फिर सब्जियों को इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए छोड़कर रख दें। नमक और हल्के गर्म पानी की वजह से छिपे हुए कीड़े तुरंत बाहर आ जाते हैं और यह पानी की सतह पर तैरने के लगते हैं।
हल्दी के पानी से धोएं
हल्दी में नेचुरल रुप से एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। नमक के पानी से निकलने के बाद, एक बार सब्जियों को हल्दी वाले पानी से भी धो सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में साफ पानी लें और इसमें आधा चम्मच हल्दी मिला दें। अपनी गोभी या साग को इसमें डालकर अच्छी तरह धो लें। इससे न केवल बचे-खुचे कीड़े खत्म हो जाएंगे। वहीं, सब्जियों पर मौजूद हानिकारक केमिकल या मिट्टी भी पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
अच्छी रोशनी में छांटें और बहते पानी में धोएं
ध्यान रहे कि सब्जियों को हमेशा अच्छी रोशनी में बैठकर काटना चाहिए। गोभी को कभी भी साबुत न उबालें, बल्कि इसके छोटे-छोटे फूल तोड़कर अंदर तक चेक करें कि कहीं कोई कीड़ा तो नहीं चिपका है। साग की पत्तियों को भी एक-एक करके खोलकर देखना जरूरी है। नमक और हल्दी के पानी से धोने के बाद, सबसे आखिर में सब्जियों को नल के बहते पानी के नीचे रखकर अच्छी तरह रगड़कर धोएं। तेज धार से पत्तों के बीच फंसी गंदगी और छोटे कीड़े पूरी तरह बह जाते हैं।
इन जरुरी ट्रिक्स को अपनाकर आप सर्दियों की स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जियों का मजा ले सकते हैं।
अन्य न्यूज़













