IRCTC Kashi Tirtha Yatra Package: 17 हजार में वाराणसी और Ayodhya घूमने का बजट फ्रेंडली अवसर

IRCTC Kashi Tirtha Yatra
Unsplash

IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए 'Kashi Tirtha Yatra' विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है, जिसके तहत 17 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में 9 दिनों का धार्मिक सफर तय किया जा सकता है। इस बजट-फ्रेंडली पैकेज में यात्रियों को वाराणसी, गया, अयोध्या और प्रयागराज जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। दक्षिण भारत के विभिन्न स्टेशनों से शुरू होने वाली इस यात्रा में भोजन, ठहरने की व्यवस्था, ट्रेन टिकट और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

अगर आप भी काफी लंबे समय से बनारस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। अब आप सिर्फ 20 हजार रुपये के बजट में 9 दिनों की तीर्थ यात्रा पर जा सकती हैं। 

असल में भारतीय रेलवे ने Kashi Tirth Yatra टूर पैकेज देख लें। इस पैकेज में आपको घूमने-फिरने के साथ ही खाने-पीने की तमाम सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, आपको अलग-अलग जगहों पर होटल और यात्रा की खास व्यवस्था की जाएगी। 

आइए आपको बताते हैं, इस पैकेज की शुरुआत कहां से हो रही हैं। आइए आपको इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हैं।

टूर पैकेज से जुड़ी जरुरी जानकारी

 - पैकेज का नाम- KASHI TIRTHA YATRA

 - पैकेज कोड- SZBG43

 - कहां-कहां घूमने को मिलेगा- गया, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज

 - यात्रा की शुरुआत कहां से होगी- तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम, चंगलपट्टू, तांबरम, चेन्नई एग्मोर, गूडूर जंक्शन और विजयवाड़ा

 - यह पैकेज- 8 रातें और 9 दिन का है

 - पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी।

 - यात्रा की शुरुआत- 09 सितंबर 2026

KASHI TIRTHA YATRA टूर पैकेज फीस

इसमें आपको स्लीपर क्लास, 3AC (थर्ड एसी) और 2AC (सेकंड एसी) में मिनट टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। 

 - अकेले यात्रा करने पर आपको 16,900 रुपये देने होंगे।

 - दो लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 31, 000 रुपये है।

 - तीन लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 43,500 रुपये हैं।

KASHI TIRTHA YATRA टूर पैकेज में शामिल सुविधाएं?

 - इस पैकेज में सुबह की चाय, नाश्ता, लंच और डिनर केवल शाकाहारी मिलेगा।

 - इसके साथ ही यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस दिया जाएगा।

 - प्रोफेशनल टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं।

 - ट्रेन में प्राइवेट सिक्योरिटी।

 - जरुरी मदद के लिए IRCTC के टूर मैनेजर पूरे टूर के दौरान साथ रहेंगे।

 - सभी टैक्स लागू होंगे

All the updates here:

अन्य न्यूज़