ये फोन है या Powerhouse? OnePlus लाया 8600mAh बैटरी और Dimensity 9500 वाला धांसू फोन

OnePlus Ace 6 Ultra
Instagram

वनप्लस ने चीन में अपना नया 5G गेमिंग फोन OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च किया है, जो 8,600mAh की विशाल बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग से लैस है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 16GB तक रैम और 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है।

हाल ही में OnePlus का एक और नया 5G फोन चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस मॉडल का नाम OnePlus Ace 6 Ultra रखा है। ये नया डिवाइस ब्रांड के लेटस्ट परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप में  OnePlus Ace 6 और Ace 6T के साथ शामिल किया गया है। 

इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें वनप्लस डिवाइस में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ, इसमें 16GB तक RAM और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। आइए आपको इस फोन तमाम फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra की कीमत और उपलब्धता

इस फोन की कीमत की बात करें, तो OnePlus Ace 6 Ultra के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी करीब 48,400 रुपये है, जिसमें आपको डिवाइस का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 12GB+ 512GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 यानी करीब 52,000 रुपये है। वहीं, इस फोन का 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 यानी करीब 56,700 रुपये है।

बल्कि इस डिवाइस के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 यानी लगभग 60,800 रुपये है। हैंडसेट के टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 5,099 यानी लगभग 70,500 रुपये है, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल रही है।

 

OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आपको बताते हैं। यह डिवाइस 6.78-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रही है। फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जा सकती है।

वहीं, इस हैंडसेट में 16GB तक की LPDDR5x RAM और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज भी साथ में आ रही है।

OnePlus Ace 6 Ultra के कैमरा स्पेक्स

यह फोन डुअल रियर कैमरा के साथ आ रहा है, जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कैमरा का अपर्चर f/1.8 है और इसमें ऑटोफोकस व ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है। इसके अलावा, इसमें 112 -डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ आ रहा है। 

यह डिवाइस में 20X तक डिजिटल जूम और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं, फोन की 8,600mAh की बैटरी, 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट मिल रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़