कोरोना के कारण साल 2022 तक स्थगित हुई विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप

कोरोना महमारी को देखते हुए 2020 विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप 2022 तक स्थगित हो गया है।विश्व तीरंदाजी और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है।डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया।
लुसाने। अमेरिका के यांकटन में प्रस्तावित विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केन्द्र है। इस स्थल ने विश्व युवा और विश्व इनडोर चैंपियनशिप की मेजबानी की है।
इसे भी पढ़ें: 1979 के बाद दूसरी बार भारत करेगा 2022 AFC महिला एशिया कप की मेजबानी
विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है। डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया। यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है। डब्ल्यूए के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा, ‘‘ हम अफसोस है कि फील्ड चैम्पियनशिप के आयोजन में काफी विलंब होगा लेकिन यह फैसला मौजूदा माहौल को देखते हुए किया गया है।
अन्य न्यूज़














