Thomas Cup 2026: भारत का खिताब बचाने का सपना टूटा, France ने 3-0 से दी करारी शिकस्त

2022 की चैंपियन भारतीय बैडमिंटन टीम का थॉमस कप 2026 में सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया, जहाँ उसे फ्रांस के हाथों 3-0 की एकतरफा हार मिली। लक्ष्य सेन की अनुपस्थिति में टीम संयोजन गड़बड़ा गया और कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक भी मैच जीतने में नाकाम रहा, हालांकि भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारत की उम्मीदों को थॉमस कप में बड़ा झटका लगा है। सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने भारत के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 3-0 से जीत दर्ज कर ली। यह मुकाबला डेनमार्क के हॉर्सेन्स में खेला गया, जहां भारतीय टीम को बिना एक भी मैच जीते बाहर होना पड़ा।
मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत की चुनौती मुकाबले से पहले ही कमजोर पड़ गई थी क्योंकि शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कोहनी की चोट के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ा हैं। उनके बाहर होने से टीम संयोजन में बदलाव करना पड़ा, जिसका असर प्रदर्शन पर साफ दिखा है़।
पहले मुकाबले में आयुष शेट्टी ने शुरुआत की, लेकिन उन्हें फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। पोपोव ने तेज स्मैश और सटीक शॉट्स के दम पर 21-11, 21-9 से जीत हासिल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई हैं। गौरतलब है कि आयुष शुरुआत से ही दबाव में दिखे और कई आसान गलतियां कर बैठे, जिसका फ्रांसीसी खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया।
दूसरे मुकाबले में अनुभवी किदांबी श्रीकांत से बराबरी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी एलेक्स लैनियर के खिलाफ 21-16, 21-18 से हार गए हैं। श्रीकांत ने कुछ समय तक अच्छा खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक मौकों पर गलतियों ने उन्हें पीछे कर दिया हैं। बता दें कि लैनियर ने तेजी और नेट के पास शानदार खेल से मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी है।
तीसरे और निर्णायक मुकाबले में एच एस प्रणय पर टीम को बचाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह भी टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ 21-19, 21-16 से हार गए हैं। शुरुआती गेम में प्रणय ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंत में लगातार गलतियों के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया।
गौरतलब है कि इस हार के बावजूद भारत ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया हैं, जो थॉमस कप इतिहास में भारत का दूसरा पदक है। वहीं, फ्रांस ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई है और वह डेनमार्क के बाद फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया।
बता दें कि भारतीय टीम ने 2022 में पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन इस बार टीम उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चोट और टीम संतुलन की कमी इस हार के प्रमुख कारण रहे हैं।
अन्य न्यूज़















