Srinagar की सड़कों पर हुआ "Sunday on Cycle" कार्यक्रम का शुभारंभ, Mandaviya ने दिया Fit India का बड़ा संदेश

Mansukh Mandaviya
प्रतिरूप फोटो
ANI

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रीनगर में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए फिटनेस को राष्ट्रीय विकास से जोड़ा। उन्होंने कहा कि नागरिकों का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आधार है, और यह पहल इसी संदेश को बढ़ावा देती है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो देश के नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रहना होगा। मांडविया यहां युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने आए हैं।

उन्होंने डल झील के किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संडे ऑन साइकिल फिटनेस का संदेश है। अगर भारत को विकसित देश बनना है, तो नागरिकों को फिट रहना होगा। जब नागरिक फिट होंगे, तब समाज स्वस्थ होगा। केवल स्वस्थ समाज ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकता है।’’

मंत्री ने कहा कि फिटनेस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशभर में 16,000 स्थानों पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब से श्रीनगर के हमारे युवा हर रविवार साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संदेश देंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़