Auckland में New Zealand के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले Shubman Gill ने किया अभ्यास

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए ऑकलैंड के ईडन पार्क में नेट अभ्यास किया। सत्र के दौरान गिल माथे पर फिटनेस ट्रैकिंग यंत्र पहने नजर आए। इस बीच केएल राहुल और गुरनूर बरार भी टीम से जुड़े और ईशान किशन ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया। गिल ने अभ्यास सत्र के दौरान फिटनेस पर नजर रहने वाला यंत्र ‘टेम्पल’ अपने माथे पर पहना हुआ था। विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुज और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।
वनडे श्रृंखला में भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आयेंगे। गिल अपने करीबी दोस्त और टी20 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बात करते नजर आये। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंद में 113 रन बनाये थे।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से आगे है। ग्रोइन की चोट से उबर चुके ईशान किशन और राहुल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से भी बात की।
वनडे श्रृंखला के बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भी गिल कप्तान होंगे।
अन्य न्यूज़













