GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड शतरंज टूर के सेमीफाइनल में विंसेंट कीमर पर शानदार जीत दर्ज कर अपनी रणनीतिक श्रेष्ठता साबित की। अब फाइनल में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना से होगा जो शतरंज प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण विश्लेषण का विषय है। प्रज्ञाननंदा, विंसेंट कीमर, फैबियानो कारुआना, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल और स्पोर्ट्स न्यूज इस खबर के प्रमुख कीवर्ड्स हैं।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई। प्रज्ञाननंदा का फाइनल में मुकाबला खिताब के प्रबल दावेदारऔर मौजूदा चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा क्लासिकल गेम जीतने के बाद अंतिम दिन से पहले छह अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।
उन्होंने लगातार दो रैपिड मुकाबलों में कीमर को हराकर17-3 की अजेय बढ़त हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी। इसके बाद ब्लिट्ज के पहले गेम में एक और जीत ने उनके अंकों की संख्या 19 तक पहुंचा दी। कीमर ने आखिरी तीन ब्लिट्ज गेम जीतकर वापसी की, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ। कारुआना ने ब्लिट्ज गेम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18-9 से जीत हासिल की।
उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया और अमेरिका के अपने हमवतन खिलाड़ी वेस्ली सो को हराया। जीसीटी के फाइनल की कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता को मिलेंगे। फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को125,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ में कीमर का मुकाबला वेस्ली सो से होगा। यहां शीर्ष पर रहने वाले तीन खिलाड़ी अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।
अन्य न्यूज़













