अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज चेल्सी से जुड़े, 3 साल का हुआ करार

Chelsea Signs
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने एस्टन विला छोड़कर चेल्सी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी अब क्लब में शुरुआती गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। मार्टिनेज अर्जेंटीना के लिए 67 मैच खेल चुके हैं और दो बार याशिन ट्रॉफी भी जीत चुके हैं।

चेल्सी ने अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को टीम में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा की है। इंग्लैंड के इस क्लब ने बताया कि 2022 में विश्व कप जीतने वाले 33 वर्षीय मार्टिनेज ने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और वह एस्टन विला से चेल्सी में शामिल हुए हैं। मार्टिनेज ने कहा, ‘‘मेरे और मेरे परिवार के लिए चेल्सी आना आसान फैसला था और मैं बेहद खुश हूं।

इसे भी पढ़ें: Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया

मुझे शुरुआत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां सफल होना चाहता हूं। मैं जो भी करता हूं उसमें जीतना चाहता हूं और यही सोच इस फुटबॉल क्लब में भी लाना चाहता हूं क्योंकि यह खिताब जीतने वाला क्लब है। इसलिए मुझे लगता है कि यह अच्छा तालमेल है।’’ मार्टिनेज के जेवियर अलोंसो की टीम में शुरुआती गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।

चेल्सी के प्रीमियर लीग के शुरुआती मुकाबले में फुलहम के खिलाफ रॉबर्ट सांचेज फिर संघर्ष करते नजर आए थे। एस्टन विला ने इस महीने की शुरुआत में पार्मा से अमेरिका में जन्मे जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी को टीम में शामिल किया था जिससे मार्टिनेज के क्लब छोड़ने का रास्ता साफ हुआ। मार्टिनेज 2021 से अर्जेंटीना के नियमित शुरुआती गोलकीपर हैं और अब तक देश के लिए 67 मैच खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Argentina में भारतीय Pharma कंपनियों के लिए आसान होगा प्रवेश, नियमों में ढील

उन्होंने अर्जेंटीना को 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका खिताब दिलाने में मदद की तथा इस साल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। मार्टिनेज ने 2023 और 2024 के बेलोन डिओर समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को दी जाने वाले याशिन ट्रॉफी जीती।

All the updates here:

अन्य न्यूज़