शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

मध्य प्रदेश के 22 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अनुज श्रीवास्त्री ने फिलीपींस में सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही वह भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने पहली बाजी गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए आठ में से सात अंक जुटाए।
सिनाकाबान (फिलीपींस), आठ नवंबर मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवास्त्री ने रविवार को यहां सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। बाईस वर्षीय अनुज ने मिसामिस ऑक्सिडेंटल स्थित असेंसो ग्लोबल यूथ लीडरशिप एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहली बाजी गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने इसके बाद दमदार प्रदर्शन करते हुए संभावित आठ में से सात अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम किया।
महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। उन्होंने 1987 में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था और 1988 में यह खिताब अपने नाम किया था। भारत ने अपने अंतिम पांच ग्रैंडमास्टर जुलाई 2026 से नवंबर 2026 के बीच महज पांच महीने में हासिल किए।
अनुज से पहले एथन वाज, हर्षवर्धन जीबी, एस अश्वथ और वी रत्नवेल को ग्रैंडमास्टर का खिताब दिया गया था।
अन्य न्यूज़














