उत्तराखंड के मंत्री का अजीबो-गरीब दावा, बोले- ऐप के जरिए बारिश को कर सकते हैं ज्यादा-कम

उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि एक ऐसी ऐप्लीकेशन आने वाली है, जिससे किसी भी स्थान पर बारिश को नियंत्रित किया जा सकता है।
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। इसी बीच आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अजीबो-गरीब बयान वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि एक ऐप्लीकेशन विकसित कर रहे हैं जिसकी मदद से बारिश को नियंत्रित किया जा सकता है। धन सिंह रावत के द्वारा दिए गए बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई तेज बारिश, जलभराव के कारण भारी जाम
बारिश को करेंगे नियंत्रित
इसे भी पढ़ें: भारत ने नेपाल के 15 बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए सहायता सामग्री भेजी
आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद धन सिंह रावत को संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन भाजपा ने युवा नेता पर दांव खेला और पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन धन सिंह रावत को कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली। जिनमें चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, सहकारिता और प्रोटोकॉल जैसे विभाग शामिल हैं।
p>
अन्य न्यूज़














