Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- 'संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत'

Modi
ANI
रेनू तिवारी । Jun 25 2026 11:18AM

गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने वेनेजुएला के नागरिकों के प्रति भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त कीं और संकट की इस घड़ी में हर संभव मानवीय और चिकित्सा सहायता (Humanitarian Aid) देने का भरोसा दिलाया।

वेनेजुएला में आए सदी के सबसे विनाशकारी भूकंपों से मची भारी तबाही और जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने वेनेजुएला के नागरिकों के प्रति भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त कीं और संकट की इस घड़ी में हर संभव मानवीय और चिकित्सा सहायता (Humanitarian Aid) देने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें: Emergency In India 1975 | आपातकाल वह काला दौर था, जिसमें भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया था : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा: "वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंपों से हुई तबाही से बहुत दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहाँ के लोगों, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।"

त्रासदी में अब तक 32 की मौत, 700 से अधिक घायल

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'BNO न्यूज़' के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वेनेजुएला के कैरेबियन तट पर आए इन दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव और राहत दल (Rescue Teams) लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, जिससे हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

कुछ ही मिनटों के अंतराल पर आए दो भीषण झटके

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, बुधवार शाम वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो बैक-टू-बैक भूकंप आए, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया:

पहला झटका: तटीय शहर मोरोन के पास जमीन से 22 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई।

दूसरा झटका: इसके तुरंत बाद मोरोन के दक्षिण-पश्चिम में महज 10 किलोमीटर की गहराई पर 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया।

इसे वेनेजुएला के इतिहास में एक सदी (100 वर्ष) से भी अधिक समय में आया सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है, जिसके झटके पड़ोसी देशों तक में महसूस किए गए।


देश में आपातकाल; इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह बंद

बुधवार देर रात देश को संबोधित करते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने जनता से शांति और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

एयरपोर्ट को भारी नुकसान: भूकंप के तेज झटकों के कारण देश का मुख्य 'सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (Simón Bolívar International Airport) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी गई हैं।

अस्पतालों में हाई अलर्ट: राष्ट्रपति ने देश भर के सभी डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को तुरंत अस्पतालों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है ताकि घायलों का त्वरित इलाज किया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों की कक्षाएं अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

विनाशकारी भूकंप के बाद बुनियादी ढांचे (सड़क, बिजली और संचार) के ठप होने से वेनेजुएला में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में भारत द्वारा मदद की पेशकश दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय और मानवीय संबंधों को दर्शाती है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

All the updates here:

अन्य न्यूज़