वन्यजीव संरक्षण के लिए Vantara और मेडागास्कर सरकार में 10 साल का करार

वन्यजीव संरक्षण के लिए Vantara और मेडागास्कर सरकार में 10 साल का करार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अनंत अंबानी द्वारा स्थापित पशु कल्याण संगठन वनतारा ने तस्करी किए गए वन्यजीवों को वापस लाने और संरक्षण केंद्र बनाने के लिए मेडागास्कर सरकार के साथ समझौता किया है। इसके तहत विदेशों में जब्त किए गए मालागासी जीवों का उपचार, पुनर्वास और प्राकृतिक आवास में वापसी कराई जाएगी। साथ ही स्थानीय पेशेवरों के लिए विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

अनंत अंबानी द्वारा स्थापित पशु बचाव, पुनर्वास और संरक्षण संगठन वनतारा, ने मेडागास्कर सरकार के साथ 10 वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य तस्करी किए गए वन्यजीवों की इस द्वीपीय राष्ट्र में वापसी को सुगम बनाना, एक राष्ट्रीय संरक्षण केंद्र स्थापित करना और वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय विशेषज्ञता को मजबूत करना है। भारतीय कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मेडागास्कर के पर्यावरण एवं सतत विकास मंत्रालय (एमईडीडी) के साथ मंगलवार को हस्ताक्षरित गैर-विशिष्ट समझौता ज्ञापन (एमओयू), वनतारा को देश के संरक्षण साझेदार के रूप में मान्यता देता है और उस प्रतिबद्धता को पूरा करता है, जो संगठन ने 19 अगस्त को भारत के सीआईटीईएस प्रबंधन प्राधिकरण से की थी। यह साझेदारी विदेशों में जब्त किए गए मालागासी जानवरों की स्वदेश वापसी, उनके बचाव, पशु चिकित्सा उपचार और पुनर्वास तथा जहां भी संभव हो, उन्हें उनके प्राकृतिक आवासों में वापस लौटाना शामिल होगा।

इसमें वन्यजीव बचाव, संरक्षण अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र विकसित करना भी शामिल होगा, साथ ही मालागासी वन्यजीव पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी होंगे। वनतारा के मुख्य कार्यकारी विवान करानी ने कहा, “मेडागास्कर दुनिया के कुछ सबसे असाधारण और अनोखे वन्यजीवों का घर है, और इन प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षित करना हमारी दस-वर्षीय संरक्षण रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है।” समझौते के तहत, वनतारा पशु चिकित्सा स्वास्थ्य आकलन, रोगों की जांच, परिवहन, पृथकवास और आगमन के बाद देखभाल के माध्यम से स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में सहयोग करेगा। यह वैज्ञानिक विशेषज्ञता भी प्रदान करेगा, जिसमें क्षेत्रीय अनुसंधान और आनुवंशिक प्रोफाइलिंग शामिल हैं, ताकि यह निर्धारित करने में मदद मिल सके कि बचाए गए जानवर जंगल में छोड़े जाने के लिए उपयुक्त हैं या नहीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़