ASRB में Technical Assistant के 1393 पदों पर भर्ती, फरवरी 2027 में होगा CBT Exam

ASRB
प्रतिरूप फोटो
AI Image

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1393 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर 17 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी कि ASRB की तरफ से टेक्निकल असिस्टेंट एवं सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैंकेंसी के लिए आप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2026 है।

जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, वे लोग आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के जरिए कुल 1393 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन असिस्टेंट के लिए 1254 पद और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 139 पर आरक्षित है।

जरुरी तारीख

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट -    18 नवंबर 2026
फॉर्म और फीस भरने की अंतिम तिथि -    17 दिसंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट्स - 18 से 20 दिसंबर 2026
सीबीटी एग्जामिनेशन की डेट - फरवरी 2027 
मेंस एग्जाम डेट-    घोषित की जाएगी

एप्लीकेशन प्रॉसेस

-इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।

- होम पेज पर What's New में जाकर भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

- अब New Candidate में क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।

- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।

- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 300 रुपये और दोनों पद के लिए फॉर्म भरने पर 600 रुपये जमा करना होगा। फिर एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर/ महिला उम्मीदवार/भूतपूर्व सैनिक को इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़