क्या कर्नल अजय कोठियाल की पढ़ी-लिखी सेना पार पाने में होगी कामयाब ? AAP ने अबतक जारी किए 42 उम्मीदवारों के नाम

आम आदमी पार्टी का दावा है कि उन्होंने सर्वे के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया है। कर्नट अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और उनकी सेना को मजबूत करने के लिए पार्टी ने 42 नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक इत्यादि लोग शामिल हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुत बज चुका है और राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कस ली है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीट मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी कुछ कहां नहीं जा सकता है क्योंकि लगातार समीकरण बदल रहे हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने महीनों पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। ऐसे में पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की दो लिस्ट भी जारी कर दी है। 70 सीटों वाले राज्य के लिए आम आदमी पार्टी ने 42 नामों की घोषणा कर दी है।
इसे भी पढ़ें: हरीश रावत ने उम्मीदवारों की सूची को लेकर साधा भाजपा पर निशाना, बोले- 7 दिनों में सामने आएगी पहली लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी का दावा है कि उन्होंने सर्वे के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया है। कर्नट अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और उनकी सेना को मजबूत करने के लिए पार्टी ने 42 नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक इत्यादि लोग शामिल हैं।
ऐसे हुआ उम्मीदवारों का चयनइसे भी पढ़ें: सियासी पहाड़े से अध्यात्म के अखाड़े तक, देवभूमि उत्तराखंड में धर्म और राजनीति का रहा है खास कनेक्शन
उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा था कि वे कांग्रेस और भाजपा के बीच दो दशक से चल रहे सत्ता की म्यूजिकल चेयर का खेल बंद करें और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को विकास के दिल्ली मॉडल को लागू करने का मौका दें। अगर आप अच्छे स्कूल और अस्पताल, अपने खेतों में फसलें और पहाड़ों में खाली पडे़ गांवों को पुन: बसाना चाहते हैं तो हमें मौका दें।
अन्य न्यूज़















