देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: PM Modi का बस्तर दौरा, Congress चंदे में कमी और Japan भूकंप

रविवार दोपहर तक की बड़ी खबरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर में माओवादी आतंक के खात्मे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत बताया। वहीं चुनाव आयोग के दस्तावेजों के अनुसार कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में करीब 75 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा जापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप में 22 लोग घायल हुए हैं।
नयी दिल्ली, आठ नवंबर रविवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे44 मोदी दिवाली बस्तर माओवादी आतंक का खात्मा सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत : मोदी जगदलपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि माओवादी आतंक और नक्सली खतरे का खत्म होना देश की सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत है।
दि13 सोनिया दिवाली सोनिया ने दिवाली पर इंदिरा के आवास की यादों को साझा किया, कहा- हर तरफ जलते थे दीये नयी दिल्ली, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने रविवार को दिवाली के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आवास पर दीपोत्सव मनाने की पुरानी यादें साझा कीं और कहा कि उस समय दिवाली का उत्सव बेहद खूबसूरत होता था तथा घर में चारों ओर दीये जलाए जाते थे।
दि14 कांग्रेस चंदा आयोग कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में लगभग 75 प्रतिशत की गिरावट, एक दशक की सबसे बड़ी कमी नयी दिल्ली, कांग्रेस को 2025-26 में 20,000 रुपये से अधिक मिलने वाले चंदे के रूप में 130.69 करोड़ रुपये मिले, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 75 प्रतिशत कम हैं। पार्टी को मिलने वाले चंदे में एक दशक की सबसे बड़ी सालाना गिरावट दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग के पास दाखिल पार्टी के दस्तावेजों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।
प्रादे14 सिक्किम राजनाथ आगमन राजनाथ सिंह वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने सिक्किम के शेरेथांग पहुंचे गंगटोक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को सिक्किम में नाथू ला सीमा के पास स्थित शेरेथांग पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि5 मोदी आडवाणी वैचारिक स्पष्टता, छद्म धर्मनिरपेक्षता को उजागर करना आडवाणी की दो प्रमुख विशेषताएं: मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता एवं बौद्धिक प्रखरता और भारतीय राजनीति में लंबे समय तक हावी रही छद्म धर्मनिरपेक्षता की वास्तविकता को उजागर करने का उनका तरीका ऐसी दो विशेषताएं हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती हैं।
अर्थ1 एसबीआई अमेरिका टेक्सास विस्तार एसबीआई ने टेक्सास में अपनी पहली अनुषंगी शाखा के साथ अमेरिका में विस्तार किया ह्यूस्टन (अमेरिका), देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कैलिफोर्निया) ने टेक्सास के फ्रिस्को में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है।
अर्थ2 आईओसी कच्चा तेल एलपीजी जहाज पोत परिवहन जोखिमों के बीच आईओसी खरीदेगी कच्चे तेल और एलपीजी के जहाज नयी दिल्ली, आठ नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) अपने खुद के कच्चे तेल और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) वाहक जहाज खरीदने की योजना बना रही है।
खेल3 खेल भारत ए भारत ए ने पांच विकेट पर 464 रन बनाकर पारी घोषित की लिंकन, ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटककर भारत ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
खेल4 खेल भारत ए टीम बडोनी ने चोटिल पाटीदार की जगह ली, रिंकू सिंह एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उपकप्तान नियुक्त नयी दिल्ली, आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं।
वि1 जापान भूकंप जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 22 लोग घायल तोक्यो, जापान के मध्य हिस्से में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इस दौरान कम से कम 22 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
वि7 पाकिस्तान दीपावली पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं इस्लामाबाद, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दीपावली के अवसर पर दुनियाभर में, विशेष रूप से पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
अन्य न्यूज़














