धनतेरस पूजा पर पहनें Yellow and Gold Ethnic Sets, मिलेगा अट्रैक्टिव और रॉयल लुक

धनतेरस पर पूजा और त्योहार के खास मौके के लिए महिलाएं येलो और गोल्ड कॉम्बिनेशन के खूबसूरत एथनिक सेट्स चुन सकती हैं। इसमें मस्टर्ड येलो अनारकली सूट, गोल्डन जरी बॉर्डर सिल्क कुर्ता सेट, सीक्वेंस वर्क शरारा और गोटा-पत्ती लहंगा-चोली जैसे विकल्प शामिल हैं। ये परिधान आपको पूजा और उत्सव में एक रॉयल और आकर्षक लुक देंगे।
दिवाली का त्योहार आ चुका है। धनेतरस से इस पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस बार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन घर व ऑफिस में पूजा जरुर होती है। फिलहाल महिलाएं शॉपिंग करने में भी व्यस्त है।
यदि आप धनतेरस के लिए एक परफेक्ट आउटफिट खरीदना चाहते हैं, तो साधारण कपड़े पहनने के जगह आप येलो एंड गोल्ड एथनिक सेट्स जरुर पहन सकते हैं।
धनतेरस पर पहनें येलो एंड गोल्ड एथनिक सेट्स
धनतेरस के लिए इस तरह का कलर येलो एंड गोल्ड कॉम्बिनेशन बेहद ही सुंदर है। इसे पहनकर आप काफी रॉयल नजर आएंगी। धनतेरस के खास मौके पर आप भी इस तरह के चार शानदार एथनिक सेट डिजाइंस पहन सकते हैं।
मस्टर्ड येलो अनारकली सूट विद जरी वर्क
आजकल मस्टर्ड या हल्दी पीले रंग का अनारकाली सूट्स काफी ट्रेंडी है। इस सूट पर किया गया गोल्डन जरी वर्क आपको एक बेहद ही रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देता है। आपको इस तरह के सूट्स ऑनलाइन व ऑफलाइन भी मिल जाएंगे।
गोल्डन जरी बॉर्डर सिल्क कुर्ता सेट
धनतेरस के दिन ऑफिस में होने वाली पूजा या फिर घर की पूजा में आप गोल्डन जरी बॉर्डर सिल्क कुर्ता सेट पहन सकते है। इस तरह को कुर्ता-सेट्स काफी ट्रेंडी है। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसको पहनकर आप काफी आरामदायक महसूस करेंगी और यह काफी शानदार आप पर लगेगा।
गोल्डन सीक्वेंस वर्क शरारा सेट
यदि आपको थोड़ा हटके और पार्टी-वियर लुक चाहिए, तो आप गोल्डन सीक्वेंस वर्क वाला शरारा सेट ट्राई करें। वहीं, आप ब्राइट येलो शॉर्ट कुर्ती के साथ हैवी गोल्डन सीक्वेंस या फ्लोरल प्रिंट वाला गरारा-शरारा सेट पहन सकते हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। यह आउटफिट यंग गर्ल्स और न्यूली मैरिड वुमंस के लिए एकदम परफेक्ट है।
गोटा-पत्ती बीडेड लहंगा-चोली
आप चाहे तो धनतेरस पर कुछ इंडो-वेस्टर्न या हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो गोटा-पत्ती और बीड्स वाला यह लहंगा-चोली सेट पहन सकते हैं। इस तरह के लहंगा-चोली आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे या फिर आप ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह आपको लुक को एकदम स्टाइलिश बना देगा।
अन्य न्यूज़













