Tamil Nadu बिजली निगम में TNPSC से होगी 8000 फील्ड सहायकों की सीधी भर्ती

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के बिजली वितरण निगम में क्षेत्र सहायकों के 8000 पदों पर सीधी भर्ती को हरी झंडी दे दी है। यह भर्ती तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के जरिए दो चरणों में 2027 और 2028 के दौरान की जाएगी। इन सभी नियुक्तियों के बाद सरकारी खजाने पर सालाना 341.26 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में क्षेत्र सहायक के आठ हजार पदों पर तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) के माध्यम से सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इन पदों पर भर्ती दो चरणों में 2027 और 2028 में की जाएगी। ऊर्जा विभाग की 28 अक्टूबर को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2027 में पांच हजार और 2028 में तीन हजार पद भरे जाएंगे।
यह निर्णय तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएनपीडीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद लिया गया। सरकार के अनुमान के मुताबिक, सभी आठ हजार पद भरने के बाद इन भर्तियों पर सालाना करीब 341.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ष 2027 में भर्ती किए जाने वाले पांच हजार कर्मचारियों पर सालाना 213.28 करोड़ रुपये और 2028 में भर्ती होने वाले तीन हजार कर्मचारियों पर अतिरिक्त 127.97 करोड़ रुपये सालाना खर्च होने का अनुमान है।
अन्य न्यूज़













