संजय जायसवाल का दावा, अमित शाह की वर्चुअल रैली को बिहार में करीब 40 लाख लोगों ने देखा

राज्य में लगभग 72,000 मतदान केंद्र हैं। हालांकि, उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के इन आरोपों का खंडन किया कि राज्य में 72,000 एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 144 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
रैली खत्म होने के कुछ ही देर बाद जायसवाल ने एक वीडियो संदेश जारी करके दावा किया कि भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेजों के जरिए देशभर में करीब एक करोड़ लोगों ने शाह की रैली को देखा। वहीं, पटना में बीरचंद पटेल मार्ग स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार ऑडिटोरियम में कई नेताओं और पत्रकारों ने रैली को देखा।बिहार भाजपा द्वारा आज आयोजित #बिहार_जनसंवाद को लाखों लोगों द्वारा देखा गया। इस कार्यक्रम की यह अभूतपूर्व सफलता हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की साझा मेहनत व बिहार के करोड़ों लोगों के प्रधानमन्त्री @narendramodi जी के प्रति अगाध प्रेम का परिणाम है।
— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) June 7, 2020
सफलता के लिए सभी का आभार pic.twitter.com/lvoj6Y5Ssf
अन्य न्यूज़














