SCO बैठक के बीच Rajnath Singh की China को दो टूक, LAC पर तनाव को लेकर हुई सीधी बात

Rajnath Singh in SCO
ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिश्केक में एससीओ बैठक के मौके पर अपने चीनी समकक्ष डोंग जून से मुलाकात की, जिसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समग्र स्थिति की समीक्षा की गई। यह बैठक भारत-चीन सीमा विवाद के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत की। ऐसा बताया जाता है कि दोनों मंत्रियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समग्र स्थिति की समीक्षा की। सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से बातचीत कर खुशी हुई।’’

इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि सिंह और डोंग के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने रूस के अपने समकक्ष आंद्रेई बेलोसोव से भी मुलाकात की। सिंह ने कहा, ‘‘बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव के साथ बातचीत अच्छी रही।’’

सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़