पिता मनोहर पर्रिकर के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं उत्पल, पणजी से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से कर रहे बात

गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा कि मैंने पहले ही पार्टी को पणजी से (चुनाव) लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझे टिकट देगी। मैं उनसे बातचीत कर रहा हूं।
पणजी। गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं और अपने पिता के ही तरह गोवा की सेवा करना चाहते हैं। उत्पल पर्रिकर पणजी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी इच्छा भी जाहिर की है।
इसे भी पढ़ें: गोवा दौरे पर अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दोनों मिल बैठकर खाते हैं मलाई
उत्पल ने कहा कि मैंने पहले ही पार्टी को पणजी से (चुनाव) लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझे टिकट देगी। मैं उनसे बातचीत कर रहा हूं। मैं लगातार भाजपा के संपर्क में हूं। पणजी निर्वाचन क्षेत्र का पूर्व में कई बार मनोहर पर्रिकर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: गोवा में राहुल का अनोखा अंदाज, बाइक पर होकर सवार पहुंचे मैदान, फुटबॉल को मारी किक
पिता के करीब थे उत्पल
पूर्व रक्षा मंत्री के अंतिम समय में उत्पल उनके करीब रहे। उनके साथ मंच तक साझा करने लगे। पिता की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि उनकी कोई भी राजनैतिक महत्वाकाक्षाएं नहीं थी और अभी भी नहीं दिखाई देती हैं।अन्य न्यूज़














