Palam Tragedy: 9 मौतों के मातम पर सियासी संग्राम, Arvind Kejriwal ने BJP पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत के बाद, अरविंद केजरीवाल ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं, आरोप लगाया कि मौके पर उनकी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 18 मार्च को पालम में हुई आगजनी में अपने नौ सदस्यों को खोने वाले शोक संतप्त परिवार से बातचीत की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला कि जब फायर ब्रिगेड यहां पहुंची, तो उनकी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं। अगर फायर ब्रिगेड ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद कई जानें बचाई जा सकती थीं।
इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Assam में चुनावी संग्राम ने पकड़ा जोर, Himanta जीतेंगे या Gogoi? क्या हैं बड़े चुनावी मुद्दे
केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां शोक संतप्त परिवार से मिलने आया था। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुंडागर्दी की। एक परिवार ने अपने 9 सदस्यों को खो दिया; उनके प्रति सहानुभूति जताने के बजाय, उन्होंने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। भाजपा को इतना नीचे गिरते देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है। वे लोगों को शोक संतप्त परिवार से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। यह बहुत दुखद है।
वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में भीषण आग में नौ लोगों की जान जाने के एक दिन बाद, एक शोकाकुल पिता बृहस्पतिवार को अपने जले हुए घर में वापस लौटा और आरोप लगाया कि व्यवस्था की लापरवाही ने उससे वह सब कुछ छीन लिया जो उसे प्रिय था। राजेंद्र कश्यप इस भीषण आग में अपने परिवार के नौ सदस्यों को खो चुके हैं। वह मौजूदा जांच के हिस्से के तहत पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के साथ राम चौक बाजार के पास स्थित बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारत में दाखिल हुए।
इसे भी पढ़ें: रेवंत रेड्डी बने रेवंतुद्दीन..., Eid Gift पर shehzad poonawalla का Telangana सरकार पर तीखा हमला
घर से बाहर निकलते ही वह गहरे दुख से भाव-विह्वल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए कहा, कि यह व्यवस्था की विफलता है। अगर समय पर कार्रवाई हुई होती, तो मेरा परिवार आज जीवित होता।’ पालम मेट्रो स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाली एक गली में स्थित चार मंजिला इमारत के तहखाने, भूतल और पहली मंजिल पर कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन का व्यवसाय चलता था, जबकि परिवार ऊपरी मंजिलों पर रहता था। बुधवार तड़के करीब 6.15 बजे चार मंजिला इस इमारत में आग लग गयी थी, जिसमें 70-वर्षीय महिला और तीन छोटी बच्चियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। उन बच्चों में से एक महज तीन साल की थी। भागने की कोशिश में तीन अन्य लोग घायल हो गए। चश्मदीदों ने पहले बचाव कार्यों में देरी का आरोप लगाया था और दावा किया था कि घटनास्थल पर तैनात पहली हाइड्रोलिक क्रेन खराब हो गई थी और दूसरी क्रेन को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया, जिससे महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो गया।
अन्य न्यूज़















