देश भर में Diwali की धूम, Green Crackers और रोशनी के साथ मनाया गया दीपोत्सव

diwali
ANI

पूरे देश में दीपावली का त्योहार धूमधाम और आतिशबाजी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। वहीं बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी।

पूरे देश में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। असम से लेकर गुजरात तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक त्योहारी उत्सव का माहौल है। हर तरफ घरों की सजावट है। लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं और जमकर खुशियां बांट रहे हैं। इसके साथ ही आतिशबाजी भी खूब देखने को मिल रही है। खुशियों के माहौल में शहर शहर जमकर आतिशबाजी हो रही है। हालांकि प्रदूषण की वजह से ग्रीन क्रैकर्स भी खूब बिके हैं। वआईपी हो या आम नागरिक हो सभी दीपावली उत्सव में झूम रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Diwali को खुशियों की Eid बताने पर भड़की BJP, Mallikarjun Kharge को कहा सनातन विरोधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में लिखा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।” इससे पहले दिन में, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और माफी मांगते हुए कहा कि हाथ में तकलीफ होने के कारण वह प्रशंसकों से मिली शुभकामनाओं का समय पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बच्चन ने रविवार को अपने निजी ब्लॉग पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि उन्हें प्रशंसकों से इतनी अधिक संख्या में उपहार मिले हैं कि अब उन्हें रखने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इस अवसर पर मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं, स्नेह और प्रार्थनाएं भेजता हूं। ईश्वर की कृपा हम पर हमेशा बनी रहे और वे हमें अपने संरक्षण में रखें।’’ 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़