मेरठ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी आशिक के साथ एक और गिरफ्तार

परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
मेरठ पुलिस ने सरधना में दो युवतियों के शव मिलने के राज से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो एक दिलजले आशिक ने मोहब्बत में मात खाने के बाद अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली को अपने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, एमएलसी रहे राजकुमार त्यागी ने रालोद का दामन थामा
रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गत 13 अगस्त को थाना सरधना क्षेत्र में नाले में दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी शिनाख्त बदरूद्दीन नगर गांव की अफसाना और सीमापुरी दिल्ली की हिना के रूप में हुई थी। दोनों युवतियां सात महीने पहले अपने घर से फरार हो गई थी और नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी।इस मामले में नोएडा के एक थाने में दो दिन पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
इसे भी पढ़ें: मेरठ के भावनपुर में किसान की हत्या के बाद तनाव का माहौल, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नानू गाँव से रतौली जाने वाले रास्ते से आरोपी गौरव व आकाश शर्मा को सुबह गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गौरव की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए। वारदात में शामिल कार को भी बरामद कर लिया गया है।
अन्य न्यूज़














