Mandsaur में 21 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने रविवार को एक अभियान के तहत 21 लाख रुपये की अल्प्राजोलम गोलियां और अफीम पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार तस्करी के मुख्य स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।

मंदसौर, एक नवंबर मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को मंदसौर में 21 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस कार्रवाई में अल्प्राजोलम की एक किलोग्राम गोलियां और 500 ग्राम अफीम बरामद की।

उन्होंने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अल्प्राजोलम की एक किलोग्राम गोलियां और करीब एक लाख रुपये मूल्य की 500 ग्राम अफीम बरामद की है। उन्होंने बताया कि मामले में नारायणगढ़ थाना अंतर्गत गोपालपुरा के निवासी समीर शेख (28) और नीमच जिले के मनासा के नूरी कॉलोनी के रहने वाले शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है।

राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मादक पदार्थ गिरोह के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जानकारी जुटा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़