Lucknow के ठाकुरगंज में घर में आग लगने से 75 वर्षीय Mohammad Atiq की मौत

लखनऊ के बाबा हजारा बाग इलाके में सोमवार तड़के एक मकान में आग लगने से उसमें अकेले रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग भड़कने और घर में धुआं भरने की आशंका है। स्थानीय लोगों के दरवाजा तोड़ने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखनऊ, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में सोमवार तड़के एक घर में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। आग लगने की वजह मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती को माना जा रहा है। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आग सुबह करीब 4.40 बजे बाबा हजारा बाग इलाके में स्थित एक मकान में लगी।
मृतक की पहचान मोहम्मद अतीक के रूप में हुई है, जो मोहम्मद हनीफ का बेटा था। वह मकान में अकेले रहता था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि आशंका है कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लगी, जिसके बाद पूरे घर में धुआं भर गया।
पुलिस के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घर में प्रवेश करने के लिए बंद चैनल गेट का ताला तोड़ा। हालांकि, तब तक अतीक की जलकर मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अन्य न्यूज़














