New York में भारतीय ध्वज के अपमान पर बोले किरेन रीजीजू, कहा- चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Kiren Rijiju
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के बाहर तिरंगे के कथित अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि सरकार या दल की आलोचना करने की पूरी आजादी है, लेकिन देश का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। रीजीजू ने स्पष्ट चेतावनी दी कि राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के निकट प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय ध्वज का कथित रूप से अपमान किए जाने पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई। रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विरोध प्रदर्शन का कथित वीडियो साझा करते हुए कहा, हम हमेशा कहते रहे हैं कि आपको आरएसएस, भाजपा या सरकार की आलोचना करने की आजादी है। लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ध्यान से सुनो... हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। रीजीजू द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय ध्वज का अपमान करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे लोग खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: 'हमने किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया, न ही धर्म बदला', टोरंटो में मोहन भागवत ने भारत के 'यूनिवर्सल DNA' पर की बात | Mohan Bhagwat Toronto Speech

शनिवार को प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 6,000 से अधिक सदस्यों और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने विविधता को अपनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़