क्या केरल में है लॉकडाउन की आवश्यकता ? कर्नाटक ने तो सीमावर्ती गांवों को वैक्सीनेट करने का अभियान छेड़ा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम केरल सीमा से सटे गांवों में सबको वैक्सीनेट कर रहे हैं और रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सबकी जांच कर रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार कोरोना संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 32,803 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद पड़ोसी राज्य ज्यादा सतर्क हो गए। आपको बता दें कि कर्नाटक ने केरल सीमा से सटे गांवों में सभी को वैक्सीनेट करने का काम शुरू कर दिया और वहां से आने वाले लोगों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन करने का निर्देश जारी किया।
इसे भी पढ़ें: अंगदान कानून को सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पथप्रदर्शक बनने दें : केरल उच्च न्यायालय
केरल से आने वालों का होगा टेस्टइसे भी पढ़ें: केरल में कोरोना का कहर बरपा, मुरलीधरन ने विजयन सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- सही कदम उठाएं
माना जा रहा है कि अगर केरल में लॉकडाउन और रणनीतिक रोकथाम उपायों का सख्ती से पालन हुआ तो दो सप्ताह के भीतर कोरोना के मामलों में खासी कमी आ सकती है।
अन्य न्यूज़














