RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय ने सुरक्षा और मार्ग अवरोध के चलते नौ सितंबर को अपने चार प्रवेश द्वार बंद करने का निर्देश जारी किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गेरुआ सम्मान मार्च के कारण राजा सुबोध चंद्र मलिक रोड का हिस्सा बंद रहने से यह कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र और कर्मचारी आवाजाही के लिए गेट नंबर एक का प्रयोग कर सकते हैं।

कोलकाता, आठ सितंबर यादवपुर विश्वविद्यालय ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्च के दौरान अपने चार मुख्य द्वार बंद रखने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। नोटिस के मुताबिक, नौ सितंबर को शाम चार बजे से गेट नंबर दो, तीन, चार और पांच बंद रहेंगे।

साथ ही, छात्रों, शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को आने-जाने के लिए गेट नंबर एक का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि मार्च के दौरान राजा सुबोध चंद्र मलिक रोड का एक हिस्सा कुछ समय के लिए बंद रहेगा और जो द्वार बंद किए जाएंगे वे इसी मार्ग पर स्थित हैं। आरएसएस बुधवार को गोलपार्क से यादवपुर 8बी बस अड्डे तक ‘गेरुआ सम्मान मार्च’ निकालने वाला है।

यह मार्च अपराह्न तीन बजे शुरू होगा और उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि द्वार बंद करने का फैसला सिर्फ मार्ग बंद होने की वजह से लिया गया है और इसका किसी दूसरी घटना से कोई लेना-देना नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि राजा सुबोध चंद्र मलिक मार्ग का एक हिस्सा बंद रहेगा इसलिए सड़क की ओर मौजूद द्वार भी बंद रहेंगे।

इसका किसी दूसरी घटना से कोई संबंध नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़