बिहार में औद्योगिक क्रांति! 1628 करोड़ के 36 Projects को SIPB की हरी झंडी, रोजगार के नए अवसर

SIPB की 68वीं बैठक में कुल ₹1,628.60 करोड़ के 36 निवेश प्रस्तावों को स्टेज-1 क्लीयरेंस दिया गया, जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की बांका में ₹630.97 करोड़ की 3.5 मिलियन MTPA क्षमता वाली सीमेंट इकाई की स्थापना प्रमुख है। यह स्वीकृति बिहार सरकार के निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों को दर्शाती है और राज्य में औद्योगिक विस्तार तथा रोजगार सृजन के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करती है।
पटना: विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुल 36 परियोजनाओं को ₹1628.60 करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 07 परियोजनाओं को ₹44.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर हत्या का FIR, बिहार में बढ़ा सियासी बवाल
बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही निवेशकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि बिहार को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी राज्य बनाया जा सके। बैठक में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, उनमें UltraTech Cement Limited, Unit-Banka Cement Works का प्रस्ताव प्रमुख रहा। कंपनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कटोरिया, बांका में ₹630.97 करोड़ के निवेश से 3.5 मिलियन MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई की स्थापना की जाएगी।
इसके अतिरिक्त Tiwana Nutrition Global Private Limited, Ankoor Tradevista Pvt. Ltd., M/s Trycon Logistics and Support Services Private Limited, GreenExcel Private Limited, M/s Somayan Remedies Private Limited, Himalaya Medical College & Hospital, BABA GREEN ENERGY, RK Shirts Private Limited, ARWAL AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED तथा SHRI GRISHNESHWAR COLD STORAGE PRIVATE LIMITED सहित अन्य निवेश प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Bharat Bhushan Tiwari Encounter के बाद उठ रहे इन सवालों का क्या कोई जवाब है Bihar Govt. के पास?
इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से बिहार में औद्योगिक आधार को और मजबूती मिलेगी तथा राज्य को निवेश एवं रोजगार सृजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
अन्य न्यूज़















