PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Jyotiraditya Scindia
PR

कैबिनेट बैठक से पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सर्वानंद सोनोवाल ने कार-पूलिंग के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनका यह कदम आम लोगों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने वाला है।

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बुधवार को नई दिल्ली में कार पूलिंग कर एक ही वाहन से कैबिनेट बैठक में पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के आह्वान के तहत एक जिम्मेदार संदेश दिया।

ईंधन बचत का संदेश

कैबिनेट बैठक से पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सर्वानंद सोनोवाल ने कार-पूलिंग के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनका यह कदम आम लोगों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने वाला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक कैबिनेट बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया और राम मोहन नायडू ने कार पूलिंग कर संवेदनशीलता का संदेश दिया था। 

PM मोदी ने किया था आह्वान

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाने का आह्वान करते रहे हैं। केन्द्रीय मंत्रियों की कार-पूलिंग जैसी पहल लोगों को ईंधन की बचत को लेकर प्रेरित करेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़