प्रवासी श्रमिक जहां हैं, वहीं पर उनकी सहायता करें: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी सांसद संवाद के इस माध्यम को अच्छे तरीके से डिजाइन करें। यह देखें कि हम जो बात करते हैं, वह नीचे के स्तर पर कहां तक पहुंच रहा हैा। उन्होंने कहा कि नीचे के स्तर पर कार्यकर्ता किस तरह से इसका उपयोग कर रहे हैं, यह देखने की जरूरत है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ गरीब एवं प्रवासी श्रमिक जहां भी हैं, हमें वहीं पर उनकी सहायता करनी है। जो जहां है, वहीं पर रहे।उनके (श्रमिकों) आने जाने की बात को प्रोत्साहित नहीं करें बल्कि ऐसे श्रमिक जहां भी हैं, वहीं पर उनका पूरा ध्यान रखें। ’’ उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ चीजों से पाबंदी हट सकती है, इस बारे में केंद्र सरकार बातों को तय करेगी। इसके आधार पर देखा जायेगा कि नया तरीका क्या होगा। नड्डा ने कहा किविभिन्न एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के सहयोग से फेस कवर (मास्क) के निर्माण एवंवितरण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में कार्यकर्ताओं से संवाद के लिये डिजिटल टूल का प्रयोग काफी सफल रहा है और डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए संवाद को जमीनी स्तर पर पहुंचाया गया है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से @BJP4Maharashtra के सांसदों व पदाधिकारियों के साथ सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा की।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 18, 2020
इस lockdown में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा जैसे राशन व मास्क वितरण का सराहनीय कार्य किया है। प्रभावी संचार से हमें इस जनसेवा को और आगे ले जाने पर ज़ोर देना है। pic.twitter.com/rjYy7ddiyU
अन्य न्यूज़














