त्योहारी Car Offers के बीच जल्दबाजी से बचें, Online Research और Test Drive है जरूरी

Cars buying
AI-Generated

फेस्टिव सीजन में गाड़ियों पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर्स के लालच में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। कार खरीदने से पहले विभिन्न डीलरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑन-रोड कीमत, इंश्योरेंस तथा लोन की तुलना जरूर करें। इसके अलावा गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने और ग्राहकों की समीक्षाएं पढ़ने के बाद ही अंतिम निर्णय लें।

फेस्टिव सीजन में कई सारे लोग गाड़ियां खरीदते हैं। लेकिन ऑफर्स के चक्कर में कई सारी गलतियां कर देते है। अक्सर कंपनियां नई गाड़ी लॉन्च के एडवांस बुकिंग ऑफर के साथ पुरानी गाड़ियों पर भी कई तरह के ऑफर्स निकालती हैं। इन ऑफर्स में लालच में कई लोग गाड़ी बगैर देखे ही बुकिंग कर लेते हैं, जिससे उनके हाथ से सुहाने ऑफर निकल न जाए, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। जब गाड़ी खरीदें तो पहले सिर्फ ऑफर देखकर प्रभावित न हो, साथ ही में इंश्योरेंस, ऑन रोड कीमत, एक्सेसरीज, लोन आदि कहां सही कीमत पर मिल रहे हैं इसकी पूरी जांच करने के बाद फैसला लेना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान गाड़ी खरीदने से पहले उसके एडवांस बुकिंग ऑफर के अलावा किन जानकारियों को समझना जरुरी है, आइए आपको बताते हैं-

ऑनलाइन रिसर्च करें

त्योहार के समय गाड़ियों के ऑफर वाले विज्ञापन देखकर लोग अपने पास के शोरुम जाकर ही गाड़ी खरीदने का फैसला कर लेते हैं, उन्हें यह समझ नहीं आता कि सिर्फ शोरुम के डिस्काउंट और ऑफर्स देखकर गाड़ी बुक करना घाटे का सौदा हो सकता है। इसलिए ध्यान दें कि एक्सपर्ट गाड़ियों के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर और दूसरे डिलर्स की कीमतों को चेक करने की सलाह जरुर देते हैं। यदि आप  थोड़ी-सा रिसर्च करें, तो एक्स-शोरुम की कीमत के साथ ही कार इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और एक्सचेंज बोनस में हजारों रुपये की भारी बचत कर सकते हैं।

कीमत और ऑफर की तुलना जरुर करें

जब आप कार खरीदें तो पहले कम से कम दो से तीन डीलरों से उसकी गाड़ी पर चल रहे ऑफर की तुलना जरुर करें। फेस्टिव सीजन में ऑफर आकर्षक जरुर होते हैं, लेकिन सही डील वही है, जिसमें डिस्काउंट के बाद भी कार की कुल लागत आपके बजट में रहे। इसलिए सिर्फ ऑफर देखकर नहीं, बल्कि पूरी ऑन रोड कीमत, इंश्योरेंस और भविष्य की ईएमआई को ध्यान रखकर फैसला लेना चाहिए।

यह है एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट के अनुसार, फेस्टिव सीजन में गाड़ी लेने से पहले खासकर ग्राहकों के फीडबैक, इंटरनेट मीडिया पर उस गाड़ी से संबंधित क्या प्रतिक्रियाएं हैं, उनकी जांच करना समझदारी का फैसला होता है। कार वाले, मोटर बीम तमाम विश्वसनीय वेबसाइट्स पर जाकर गाड़ी से संबंधित फाइनेंशियल जानकारी जरुर लें। यह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।

इसके साथ ही गाड़ी की टेस्ट ड्राईव लेने से भी आपको सही फैसला लेने में मदद मिल सकती है। सिर्फ कैश डिस्काउंट देखकर गाड़ी खरीदना ठीक नहीं, बल्कि गाड़ी की सर्विस, वारंटी, रोड साइड इंश्योरेंस आदि पहलु बेहद ही महत्वपूर्ण है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़