Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे दो यात्रियों के पास से 20.883 किलोग्राम वजन के सोने और चांदी के सिक्के पकड़े हैं। जब्त किए गए 484 चांदी के सिक्कों में से 134 सिक्के पुरातात्विक महत्व के पाए गए हैं। सीमा शुल्क अधिनियम के तहत यह जब्ती कर आगे की जांच की जा रही है।

नयी दिल्ली, छह सितंबर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोहा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे दो यात्रियों के कब्जे से चांदी के 484 सिक्के और सोने का एक सिक्का सहित कुल 20.883 किलोग्राम सोने-चांदी के सिक्के जब्त किए गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किये गए सिक्कों में से चांदी के 134 सिक्के पुरातात्विक महत्व के प्रतीत होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को दो सितंबर को हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद रोका गया। उनके सामान की जांच के दौरान बिना जानकारी दिये इन वस्तुओं को ले जाने का मामला सामने आया। बयान के अनुसार, जब्त किए गए सामान का शुल्क मूल्य 47.16 लाख रुपये है।

इनमें से 134 चांदी के सिक्कों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रथम दृष्टया पुरातात्विक महत्व का बताया है। सीमा शुल्क विभाग ने इन सामान को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़